पिपलौदा में भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया


 

पिपलौदा। जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नगर के श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। प्रातः मे पक्षाल, केसर पूजा, स्नात्र पूजा के साथ जन्म वाचन हुआ। जन्मोत्सव पर भगवान महावीर की अंगरचना की गई कल्प सूत्र का वाचन शेखर बोहरा ने किया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान महावीर स्वामी ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। समाजजनों ने घर घर गहुली बनाई व भगवान महावीर के दर्शन लाभ लिए। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर पुनः जैन मंदिर पहुंची जहां महाआरती कर प्रभावना का वितरण किया गया। संचालन महेश बोहरा ने किया। इस अवसर पर श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट, नवयुवक परिषद, महिला परिषद, तरुण परिषद, बालिका परिषद आदि उपस्थित थे।

 

भगवान को पालना झूलाने का लाभ बाबूलाल ऋषभ धींग परिवार,पहली आरती व मंगल दिवो का लाभ नितेश कुमार नरेंद्र कुमार सुराणा परिवार, कुशल गुरुदेव की आरती का लाभ राकेश कुमार, मुकेश बोहरा प्रेमरतन परिवार इंदौर, दादा गुरुदेव की आरती का लाभ राजेन्द्र कोठारी परिवार, पुण्य सम्राट की आरती का लाभ संजय कुमार, नितिन नांदेचा परिवार व मणिभद्र दादा की आरती का लाभ अशोक कुमार बोहरा परिवार ने लिया साथ ही 14 सपना जी की बोली का लाभ नरेंद्र कुमार बोहरा, नितेश कुमार सुराणा, राजेन्द्र कोठारी, जयंतीलाल गांधी, राकेश जैन आरके, सुरेश कुमार गौरव बोहरा, दिवानमल बाबेल, अशोक बोहरा, शन्तिलाल मोगरा, संजय सुराणा, पारसमलमल धींग, बाबूलाल ऋषभ धींग परिवार ने लिया।

 

इस दौरान नगर भाजपा की ओर से प्रवीण सिंह के नेतृत्व में, झंडा चौक पर श्याम बिहारी मित्र मंडल के द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया।

 

ग्राम माताजी बडायला में भी

जैन पयुषंण महापर्व के पांचवें दिन श्री विमलनाथ जैन मंदिर पर भगवान का धुमधाम से जन्म वाचन किया गया मंदिर को सजाया गया रंग बिरंगी लाईटीग की गई बड़ी पूजा पढ़ाई गई सुबह भगवान की आंगी सजाई गई जन्म वाचन के बाद भगवान की महा आरती महापरसादी वितरित की गई विमलनाथश्री जैन सघं उपाध्यक्ष राजेश धीगं कोषाध्यक्ष मनोहर सुराणा समरथमल धीगं श्रेणीक मेहता ,राजेश बरमेचा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *