पिपलौदा में सेवा संकल्प अभियान में राजेंद्र पांडे क्या बोल गए?……

पिपलौदा। क्षेत्र की आंगनवाडि़यों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स‍हायिकाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं का सम्‍मान सेवा संकल्‍प अभियान के आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत सांसद सुधीर गुप्‍ता तथा विधायक डॉ.राजेन्‍द्र पांडेय के आतिथ्‍य में किया गया। अंबेडकर मांगलिक भवन में आयोजित समारोह की शुरूआत सरस्‍वती, भारतमाता तथा कन्‍या पूजन से की गई। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 63 से अ‍धिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स‍हायिकाओ तथा आशा कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्‍ता ने स्‍वच्‍छता अभियान सहित केन्‍द्र सरकार की 700 से अधिक योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए हितग्राहियों को संकल्पित होने का आह्वान किया। विधायक डॉ.राजेन्‍द्र पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों तथा गरीबों की व्‍यथा को समझकर देश को 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे सभी के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम प्रभारी तथा भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी ने बताया कि देश में विगत 75 वर्षों से कई सरकारें रही, लेकिन आम नागरिकों की सेवा और संकल्‍प के साथ विकास की कोई योजना नहीं बनी। अब देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में लाड़ली बहाना धापू मंगल ने योजना के लाभ बताते हुए सफलता की कहानी प्रस्‍तुत की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभान्वित पूजा टांकवाल ने योजना की प्रशंसा करते हुए आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का प्रस्‍तुतीकरण किया। अतिथियों का स्‍वागत तहसीलदार पिंकी साठे, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्‍वरूप हंस, महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी सुनीता नरेश व भारती सोनी ने किया। भाजपा नगर मण्डल की ओर से मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर व पदाधिकारीयो ने अतिथियों का शाल श्रीफल एवं साफा बांध कर सम्‍मान किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रवीण यादव तथा मंडल की ओर से की गई सेवा के बारे में युवामोर्चा अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल जैन ने जानकारी प्रदान की।

 

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्‍यक्ष उपमा पटेल, सुखेड़ा मंडल अध्‍यक्ष रितेश जैन, जिला कार्यालय मंत्री राजेन्‍द्रसिंह गुडरखेड़ा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्‍यक्ष हरिराम शाह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता नांदेचा, मण्डल कार्यक्रम प्रभारी पार्षद रामगोपाली धनगर, जिला सलाहकार समिति के मुकेश मोगरा, डॉ.ओ.पी. जोशी, पिछड़ा मोर्चा अध्‍यक्ष प्रकाश पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि रतनलाल लाकड़, सहकारिता प्रकोष्‍ठ के देवेन्‍द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भंवरगिरी गोस्‍वामी, प्रकाश डाबी मंचासीन थे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल तथा नगर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय भट्ट ने किया तथा आभार परियोजना अधिकारी सुनीता नरेश ने माना

ना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *