पिपलौदा/ सुरसुरा (राजस्थान) में वीर तेजाजी महाराज का मुख्य निर्वाण (समाधि) मंदिर से करीब 450 किलोमीटर दूर पिपलौदा नगर में अखंड दिव्य ज्योति पैदल यात्रा 5 दिन में पैदल चलकर शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जावरा रोड़ स्थित कोठी पैलेस गणेश मंदिर पहुंची। जहां से जाट समाज के लोगो द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत कर नगर भ्रमण कराया गया। नगर के मुख्य गली चौराहे से होकर 3 घंटे भ्रमण के दौरान यात्रा जाट मोहल्ला स्थित तेजाजी मंदिर पहुंची ,जहां विधि विधान से दिव्यजोत को स्थापित किया गया। दिव्यजोत तेजा दशमी तक निरंतर चलती रहेगी। इस दौरान महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।
समाज के
बलराम जाट ने बताया कि नगर में करीब 50 से अधिक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा तीन वर्षों से लगातार निकल जा रही है।
